
मुंबई में 70 साल की डॉक्टर 8 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट', साइबर ठगों ने लूटे 3 करोड़ रुपए
AajTak
Digital Arrest: मुंबई में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने 70 वर्षीय एक महिला डॉक्टर को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. इस दौरान उनसे तीन करोड़ रुपए की ठगी की गई.
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में साइबर क्राइम का एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने 70 वर्षीय एक महिला डॉक्टर को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा. इस दौरान उनसे तीन करोड़ रुपए की ठगी की गई. पीड़ित डॉक्टर की शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस स्टेशन में ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पीड़ित डॉक्टर को मई में एक शख्स ने फोन किया. उसने खुद को दूरसंचार विभाग का कर्मचारी अमित कुमार बताया. उनसे कहा कि उनके नाम पर एक सिम कार्ड खरीदा गया है. उसका इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए किया गया है. उसकी कॉल कटने के बाद एक दूसरे शख्स का फोन आया. उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया.
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, समाधान पवार नामक शख्स ने उनको बताया कि एक एयरलाइन कंपनी के मालिक के घर पर छापेमारी के दौरान उसके बैंक खाते और डेबिट कार्ड की जानकारी मिली है. उस व्यक्ति को पहले मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जो फिलहाल जेल से बाहर है. आरोपी ने इसके बाद कई दस्तावेज भेजे, जिसके जरिए वो अपनी बात साबित करने में सफल रहा.
आरोपी पुलिस की वर्दी में था. उसने वीडियो कॉल पर पीड़ित डॉक्टर के पति से भी बात की, जिसके बाद उनको भी आरोपी पर भरोसा हो गया. आरोप है कि पीड़ित को आठ दिनों तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया. इस दौरान हर घंटे उन्हें रिपोर्ट करने के लिए कहा गया. पीड़ित डॉक्टर इतना डर गई कि उसने आरोपियों के दिए विभिन्न बैंक खातों में 3 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए.
इसके बाद उसने 5 जून को पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच किया तो पता चला कि आरोपियों ने ठगी के रकम से 82 लाख रुपए क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिए हैं. पुलिस की एक टीम इस केस पर काम कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के पैसे वापस दिलाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








