
मुंबई में रेलवे स्टेशन के वॉशरूम में लड़की ने काट ली नस, फर्श पर लिखा- I am Sorry
AajTak
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की. कटी नस के साथ लड़की के घायल हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
महाराष्ट्र में मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज रेलवे स्टेशन के बाथरूम में एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की. कटी नस के साथ लड़की के घायल हालत में मिलने पर हड़कंप मच गया. आज यानी गुरुवार दोपहर 12 से 2:00 बजे के बीच में लड़की ने स्टेशन के बाथरूम में जाकर अपने हाथ की नस काट ली. जब लोगों को वह मिली तो उसने बाथरूम के फ्लोर पर आई एम सॉरी लिखा भी लिखा हुआ था.
फिलहाल लड़की को अस्पताल ले जाया गया है जहां पर डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं. हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है. उसकी उम्र 20 से 27 साल के बीच बताई जा रही है. यह लड़की कौन थी और इसने सुसाइड अटेम्प्ट क्यों किया?,पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है.
बता दें कि राजस्थान के जयपुर से हाल ही में ऐसा एक मामला सामने आया था. यहां मोबाइल नहीं देने से गुस्साई बच्ची ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी.
यही नहीं नदी में छलांग लगाने से एक दिन पहले बच्ची ने हाथ की नस काटकर सुसाइड का प्रयास किया था. लेकिन तब परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन मंगलवार को उसने नदी में छलांग लगा ली. 14 साल की बच्ची द्रव्यवती नदी में कूद गई. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया और तुरंत सिविल डिफेंस और राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल को सूचना दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया. लेकिन मशक्कत के बाद भी बच्ची को नहीं बचा सके. बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई, जिसके शव को बाहर निकाला गया.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








