
मुंबई में रफ्तार का कहर, 150 की स्पीड पर BMW से रेस लगा रही Porsche कार डिवाइडर से टकराई
AajTak
यह हादसा जोगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के नीचे वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर रात करीब 2 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, DN नंबर की Porsche कार तेज रफ्तार में BMW के साथ रेस कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया.
मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर जोगेश्वरी के पास देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार से चल रही पोर्श (Porsche) कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय पोर्श कार बीएमडब्ल्यू (BMW) के साथ रेस लगा रही थी. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई, जब डीएन-नंबर वाली पोर्श कार जोगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के नीचे अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्जरी कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, "पोर्श और बीएमडब्ल्यू कार रेस लगा रही थीं, तभी अचानक पोर्श बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा गई."
यह भी पढ़ें: लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर, थार ने ई-ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत
गंभीर रूप से घायल हुआ ड्राइवर

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








