
मुंबई में बारिश बनी मुसीबत, सिर्फ 13 घंटे में 250 MM वर्षा, कई इलाकों में भरा पानी
AajTak
मुंबई में 13 घंटे में 250 मिमी से ज्यादा भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है. नरिमन पॉइंट में सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई. सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे सेवाएं प्रभावित रहीं, ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ. पांच जगह आंशिक मकान गिरने और 32 पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं. बीएमसी ने 6,000 कर्मचारियों को राहत कार्यों में लगाया, नागरिकों से अफवाहों से बचने की अपील की.
मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश ने लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. मुंबई में 13 घंटे में 250 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है. बीएमसी के अनुसार, नारिमन पॉइंट में सबसे अधिक 252 मिलीमीटर बारिश हुई, इसके बाद बीएमसी मुख्यालय में 216 मिलीमीटर और कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 207 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश के साथ ही 11:24 बजे 4.75 मीटर की ऊंची ज्वार भी आई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई. फ्लोरा फाउंटेन, ओवल मैदान, मंत्रालय, चर्चगेट स्टेशन और सीएसएमटी जैसे दक्षिण मुंबई के इलाके, जहां आमतौर पर बाढ़ नहीं आती, वहां भी पानी जमा हो गया.
निचले इलाकों में भरा पानी
हिंदमाता, किंग सर्किल, दादर टीटी, परेल टीटी, कलाचौकी और जे जे मार्ग जैसे निचले इलाकों में पानी भरने के कारण बीईएसटी बस सेवाओं में रूट डाइवर्जन और देरी हुई. वहीं, उपनगरों में बारिश की मात्रा दक्षिण मुंबई की तुलना में कम रही.
सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे की उपनगरीय सेवाएं भी पानी भरने के कारण प्रभावित रहीं. मस्जिद स्टेशन के पास पानी जमा होने से 10:25 बजे से 11:30 बजे तक सीएसएमटी से वडाला रोड तक की सेवाएं रोक दी गईं. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच ट्रैक के ऊपर पानी 8 इंच तक बढ़ गया था, जिस वजह से हार्बर लाइन पर ट्रेन संचालन रोका गया.
वेस्टर्न रेलवे भी प्रभावित

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







