
मुंबई में बंद हुई डांस क्लास तो राखी बोलीं- घर पर करूंगी डांस, बिल्डिंग हिला दूंगी
AajTak
राखी सावंत एंटरटेनमेंट क्वीन से जानी जाती हैं. वे आए दिन सुर्खियां बटोरती दिखाई देती हैं. राखी सावंत को हाल ही में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन के दौरान घर पर कथक करेंगी.
राखी सावंत एंटरटेनमेंट क्वीन से जानी जाती हैं. वे आए दिन सुर्खियां बटोरती दिखाई देती हैं. राखी सावंत को हाल ही में एक स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया. पैपराजी को वहां देख राखी सावंत हैरान रह गईं. एक्ट्रेस को विश्वास नहीं था कि उनका हर जगह पीछा किया जाता है. तभी एक्ट्रेस ने पैपराजी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या उनका ड्राइवर उनका खबरी है? उस दौरान राखी बिलकुल भी अच्छे मूड में नहीं थी क्योंकि जिस जुम्बा क्लास में वे जाती हैं वे लॉकडाउन की वजह से बंद था. लॉकडाउन के दौरान घर में करेंगी कथक लॉकडाउन को लेकर राखी ने कहा, "तुम लोग मुझे कैसे ढूंढ लेते हो? हमारी जिंदगी एक मेस हो गई है. हम कहां जाएं? मैं घर पर डांस प्रैक्टिस शुरू करूंगी. मैं लॉकडाउन के समय कथक और बैले करूंगी और अपने डांस से अपनी बिल्डिंग को हिला दूंगी. पूरी बिल्डिंग में जिसको कोरोना होगा वो ठीक हो जाएगा. मैं घर पर बैठने वालों में से नहीं हूं" बता दें इन दिनों राखी सावंत अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












