
मुंबई में डेढ़ करोड़ की कोकीन के साथ विदेशी महिला गिरफ्तार, पास में मिले 30 कैप्सूल
AajTak
मुंबई पुलिस ने अंधेरी में एक 32 साल की नाइजीरियन महिला को ड्रग्स की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है. आरोपी विदेशी महिला के पास से 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद हुई. महिला के पास से 30 कैप्सूल में 418 ग्राम कोकीन मिली है. पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान महिला की गतिविधियों पर शक होने पर उसे रोका और तलाशी में नशीले पदार्थ मिले. आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार को मुंबई पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 साल की नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब 1.42 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन बरामद की गई है.
पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी सोमवार की तड़के उस समय हुई जब पुलिस की टीम अंधेरी स्थित पुराने म्हाडा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी. तभी टीम की नजर एक महिला पर पड़ी जो संदिग्ध रूप से घूम रही थी. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी. हालांकि कुछ ही दूरी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 30 कैप्सूल मिले जिनमें कुल 418 ग्राम कोकीन भरी हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की अनुमानित कीमत 1.42 करोड़ रुपये बताई गई है.
गिरफ्तार महिला की पहचान येना क्रिस्टिना एडोवा के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया की नागरिक है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह कोकीन कहां से लाई थी और इसे मुंबई में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.
आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा. साथ ही, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह महिला किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह से तो नहीं जुड़ी है.
मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. अधिकारी का कहना है कि महानगर में ड्रग्स तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








