
मुंबई: मीट ग्राइंडर खोलते ही हैरान रह गए DRI के अधिकारी, अंदर छिपाया था 2.89 करोड़ का गोल्ड
AajTak
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर 289 करोड़ रुपए मूल्य का 1815 किलोग्राम सोना जब्त किया. ये सोना सऊदी अरब से कूरियर के जरिए भेजी गई मांस पीसने वाली मशीन में छिपाकर भेजा गया था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर 2.89 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है. ये सोना सऊदी अरब से कूरियर के जरिए भेजी गई एक खेप में 'मीट ग्राइंडर' यानि मांस पीसने वाली मशीन में छिपाकर भेजा गया था.
पीटीआई के मुताबिक, डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय टीम को एक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने सऊदी अरब से कूरियर में भेजे गए खेप की तलाशी ली. इसमें मांस पीसने वाली मशीन थी, जिसके अंदर सोना छिपा था. जब मशीन को खोला गया तो इसमें से 32 कटे हुए सोने के टुकड़े बरामद हुए.
एक अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के तहत 'मीट ग्राइंडर' से कुल 1.815 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. इसकी कुल कीमत 2.89 करोड़ रुपए है. इस मामले में डीआरआई ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया है. इन आरोपियों को रियाद से आई खेप को लेने और उसे लेकर निकलने के लिए बुलाया गया था.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका से तस्करी कर भारत लाया गया 15.21 करोड़ का सोना, डीआरआई ने जब्त कर छह लोगों को पकड़ा
सोना निकालने के लिए बनवाए केवाईसी दस्तावेज
गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुए दोनों व्यक्तियों ने सोना लेकर निकलने के लिए खास इंतजाम किए थे. उन्होंने कूरियर टर्मिनल से तस्करी किए गए सोने को निकालने के लिए एक विशेष फर्म के केवाईसी दस्तावेजों भी बनवाए थे. अब अधिकारी इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.

रांची में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने पर 1 हजार रुपये का ई-चालान जारी किया गया है. ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने उनकी गाड़ी को तय सीमा से अधिक गति में रिकॉर्ड किया. पुलिस ने नियमों के तहत जुर्माना लगाया और लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता चुना है जो मौजूदा खामेनेई की जगह लेंगे. मोजतबा को लंबे समय से संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा था. ये पदोन्नति राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील भी साबित हो सकती है क्योंकि इस्लामिक रिजीम लंबे समय से वंशानुगत शासन की आलोचना भी कर रहा था.

Happy Holi 2026 Wishes in Hindi:राधा-कान्हा के प्रेम की छटा और गुजिया की मिठास के साथ होली का त्योहार सभी के दिलों में खुशियां और फिजाओं में उमंग के रंग भर देता है. रंगों से भरे इस त्योहार में जात-पात का भेदभाव नहीं होता, बल्कि सभी एक साथ मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं. होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर 'जोगीरा सारा रा रा' स्टाइल की मजेदार शुभकामनाएं छाई हुई हैं. ऐसे में हम भी आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ खास मैसेज और संदेश जिन्हें आप अपने करीबियों को भेजकर होली की शुभकामनाएं देने के साथ रंगों के त्योहार को स्पेशल बना सकते हैं.

आज युद्ध का चौथा दिन हैं, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी ना तो ईरान में तख्तापलट हुआ और न ही अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले रुके. हर नए दिन के साथ ईरान का बारूदी पलटवार अमेरिका और इजरायल पर भारी पड़ रहा है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी मान लिया है कि ये युद्ध चंद घंटों में नहीं बल्कि चार से पांच हफ्ते तक खिच सकता है. ट्रंप के दावे के बाद यही माना जा रहा है कि ईरान को लेकर अमेरिका और इजरायल का कैलकुलेशन गलत साबित हुआ. ऐसे में मिडिल ईस्ट पर जारी हमलों को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ईरान को ट्रंप कैसे रोकेंगे.

ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के चौथे दिन संघर्ष और तेज हो गया है. अमेरिकी और इसराइली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनई सहित 48 नेताओं की मृत्यु की सूचना है. जवाब में ईरान ने मिडिल ईस्ट के 11 देशों पर 928 मिसाइलें और 1245 ड्रोन दागे हैं. इसराइल ने तेहरान के गोलस्तान पैलेस और कोम स्थित असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, जबकि ईरान ने रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया. युद्ध में अब तक 787 ईरानी नागरिक और मिडिल ईस्ट में 24 अन्य लोग मारे गए हैं. देखें ब्लैक एंड व्हाइट.








