
मुंबई-पुणे में आफत बनी बारिश... डूबी कॉलोनियां, सड़कें-ब्रिज भी जलमग्न, बचाव के लिए उतरी सेना
AajTak
पुणे के बवधान इलाके की सड़कें नाले में तब्दील हो चुकी हैं. शहर में कुदरत के कहर की दूसरी बानगी डूब चुके भिड़े ब्रिज की तस्वीरें बयां कर रही हैं. बारिश और बाढ़ के पानी में डूबे पुणे की ड्रोन तस्वीरें हैरान करने वाली हैं. बेहिसाब हुई बारिश के बाद बाढ़ का पानी मेट्रो स्टेशन में भी घुस चुका है. भिड़े ब्रिज डूब चुका है. सड़कें-कॉलोनियां, सब जगह पानी-पानी नजर आ रहा है.
देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हैं. बड़ा असर महाराष्ट्र में दिख रहा है. मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश जारी है. इसके चलते सड़कों से लेकर रेल ट्रैक तक पानी से लबालब हो चुके हैं. इसके कारण, यातायात जाम हो गया है और उड़ान और ट्रेन संचालन में देरी हो रही है. लगातार बारिश के कारण कई झीलें भी उफान पर हैं. पुणे और कोल्हापुर इलाकों में स्थिति गंभीर है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं मुंबई में भी बारिश आफत बन गई है. यहां जुलाई में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई है और कुल मिलाकर 150 सेमी से अधिक बारिश हुई है.
पुणे में तो आज गुरुवार को 70 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया. रिहायशी इलाके में पानी भरने के बाद सभी लोग फंसे हुए थे. दमकल विभाग को खबर लगी तो टीम ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर नाव के सहारे बचाव अभियान चलाया. लगीं पुणे के एकता नगर में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है. पुणे का एकता नगर पानी में डूबा हुआ है. रातभर से यहां हालात खराब हैं. लाइट और पानी भी नहीं है. अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है.
15 रिहाइशी कॉलोनियां डूबीं
पुणे में लोगों की मुसीबत ये है कि उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है. जबकि घर में बिजली-पानी तक नहीं है. और अगर लोग बाहर निकलते हैं तो हालात बेहद खराब है. यहां सड़कों-गलियों में खड़ी गाड़ियां डूबी हुई हैं. पुणे में 15 रिहाइशी कॉलोनियां डूब चुकी हैं. करंट से 3 मौत हो चुकी है और स्थिति के मद्देनजर सभी स्कूल बंद करने का फैसला किया गया. पुणे में रिहाइशी कॉलोनियों में जलभराव इतने बड़े पैमाने पर हुआ है कि कम से कम 15 कॉलोनियों के लोगों का जीना मुहाल हो गया है. सड़कें, गलियां, घर सब कुछ बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं. उसी से गुजरकर लोग कहीं आने जाने के लिए मजबूर हैं.सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है.
पुणे में रेस्क्यू के लिए सेना तैनात

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







