
मुंबई: क्राइम पेट्रोल और Splitsvilla से फेमस हुए TV एक्टर नितिन चौहान का निधन
AajTak
यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले नितिन ने एमटीवी का 'स्प्लिट्सविला सीजन 5' भी जीता था. इसके अलावा वह जिंदगी डॉट कॉम, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी दिखाई दिए. उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
रियलिटी शो 'दादागिरी 2' जीतकर मशहूर हुए टीवी एक्टर नितिन चौहान का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया. वह सिर्फ 35 साल के थे. यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले नितिन ने एमटीवी का 'स्प्लिट्सविला सीजन 5' भी जीता था. इसके अलावा वह जिंदगी डॉट कॉम, क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी दिखाई दिए. क्राइम पेट्रोल से भी वह काफी फेमस हुए थे.
नितिन की आखिरी बार 2022 में सब टीवी के 'तेरा यार हूं मैं' शो में दिखे थे. शो के उनके सह-कलाकार सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की, लेकिन कहा कि उनके पास और कोई जानकारी नहीं है. वहीं उनकी एक पूर्व सह-कलाकार विभूति ठाकुर की पोस्ट के मुताबिक, नितिन ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.
सूत्रों के मुताबिक, उनके पिता उनकी मौत की खबर मिलने के बाद मुंबई पहुंच गए हैं और उनका पार्थिव शरीर को अलीगढ़ वापस ले जाएंगे. फिलहाल इस पर पुलिस की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












