
मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव, BMC ने किया सील
AajTak
मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थिति सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल में अब तक कुल 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 95 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 स्टूडेंट्स कोरोना वायरस की चपेट में हैं.
देश भर में जहां कोरोना की रफ़्तार थमती हुई नजर आ रही थी वहीं अचानक केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 15 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं 7 अन्य भी वायरस की चपेट में हैं.More Related News













