
'मुंबई की भाषा मराठी है, सभी को ये सीखनी चाहिए', भाषाई विवाद के बाद भैयाजी जोशी की सफाई
AajTak
भैयाजी जोशी ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र में है और यहां की मूल भाषा मराठी है. भारत एक विविध भाषाओं वाला देश है. भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं. मुंबई में भी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं. ऐसे में यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि जो भी व्यक्ति मुंबई में आता है, उसे मराठी भाषा सीखनी चाहिए, मराठी समझनी चाहिए और मराठी पढ़नी चाहिए. यह भाषाई सह-अस्तित्व की खूबसूरत मिसाल है, जिसे मुंबई ने हमेशा निभाया है.
अपने हालिया बयान को लेकर विवादों में घिरे RSS नेता भैयाजी जोशी ने सफाई दी है. भैयाजी जोशी ने कहा कि मेरे कल के बयान से कुछ गलतफहमी हो गई है. मैं विविध भाषाओं के सह-अस्तित्व को लेकर बात कर रहा था, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मुंबई और महाराष्ट्र की भाषा मराठी ही है और यहां रहने वाले सभी लोगों को मराठी भाषा सीखनी चाहिए.
भैयाजी जोशी ने कहा कि मुंबई महाराष्ट्र में है और यहां की मूल भाषा मराठी है. भारत एक विविध भाषाओं वाला देश है. भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं. मुंबई में भी अलग-अलग भाषाएं बोलने वाले लोग रहते हैं. ऐसे में यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि जो भी व्यक्ति मुंबई में आता है, उसे मराठी भाषा सीखनी चाहिए, मराठी समझनी चाहिए और मराठी पढ़नी चाहिए. यह भाषाई सह-अस्तित्व की खूबसूरत मिसाल है, जिसे मुंबई ने हमेशा निभाया है. उन्होंने कहा कि मेरी मातृभाषा भी मराठी है, लेकिन मैं सभी भाषाओं का समान रूप से सम्मान करता हूं, मेरे बयान को उसी भावना से देखा जाना चाहिए. मेरा मकसद किसी भाषा का अपमान करना नहीं था.
एकनाथ शिंदे ने दी विवाद पर प्रतिक्रिया
इसी बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में मराठी भाषा और मराठी मानुष हमारी प्राथमिकता है. हम मराठी भाषा को उसका उचित सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता दिलाने की मांग कर चुके हैं. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री जी का भी आभार व्यक्त करता हूं.
'भैयाजी ने मराठी भाषा का अपमान नहीं किया'
शिंदे ने कहा कि मराठी भाषा के सम्मान की परंपरा बालासाहेब ठाकरे ने शुरू की थी, और हम उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. भैयाजी जोशी ने भी अपने बयान में स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने मराठी भाषा का अपमान नहीं किया है. उन्होंने साफ कहा है कि मराठी उनकी अपनी भाषा है और उन्होंने कभी मराठी भाषा का अपमान नहीं किया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








