
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम ने 11 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया, 1 व्यक्ति गिरफ्तार
AajTak
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर कस्टम अधिकारियों ने 19-20 दिसंबर की रात को बैंकॉक से आए एक यात्री से 11 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया.
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMI) पर कस्टम अधिकारियों ने 19-20 दिसंबर की रात को बैंकॉक से आए एक यात्री से 11 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त किया. यात्री को 11.322 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत लगभग 11.32 करोड़ रुपये है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर यात्री की प्रोफाइलिंग की और आगे की जांच करने पर यात्री के ट्रॉली बैग के अंदर वैक्यूम-सील प्लास्टिक पाउच में छिपाकर रखा गया अवैध पदार्थ बरामद किया. हाइड्रोपोनिक गांजा माना जा रहा यह नशीला पदार्थ भांग की एक उच्च श्रेणी की किस्म है. इसकी बाजार कीमत बहुत ज्यादा है.
इससे पहले दिन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर राष्ट्रीय (CSMI) हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों की उनकी सतर्कता और 1.48 करोड़ रुपये मूल्य के 2 किलोग्राम से अधिक तस्करी किए गए सोने को जब्त करने के लिए उनकी तारीफ की. एक सोशल मीडिया पोस्ट में मंत्री ने लिखा, '@mumbaicus3 की मेहनत की सराहना करते हैं. बहुत बढ़िया काम किया.'
2 किलो से ज्यादा का सोना जब्त मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने 18-19 दिसंबर, 2024 के दौरान सोने की तस्करी के दो मामलों को पता लगाया. अधिकारियों ने कुल 2.073 किलोग्राम 24 कैरेट सोना जब्त किया, जिसे नए तरीकों से तस्करी किया गया था. मुंबई कस्टम्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, '18-19 दिसंबर 2024 को, मुंबई के CSMI एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने 2 मामलों में 1.48 करोड़ रुपये मूल्य का 2.073 किलोग्राम सोना जब्त किया. सोना यात्री ने अपने शरीर में छिपा रखा था, जबकि दूसरे मामले में सोना एयरपोर्ट के एक कर्मचारी से बरामद किया गया, जिसे एक ट्रांजिट यात्री ने सौंपा था. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया.'
पहले मामले में एक यात्री ने अपने शरीर की गुहा (Cavity) के अंदर मोम में छिपे सोने की धूल की तस्करी करने का प्रयास किया. सीमा शुल्क अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की और अवैध खेप का पता लगाया. दूसरे मामले में एक निजी एयरपोर्ट स्टाफ सदस्य को एक ट्रांजिट यात्री द्वारा सौंपे गए तस्करी के सोने के साथ पकड़ा गया. स्टाफ सदस्य को मोम में 24 कैरेट सोने की धूल ले जाते हुए पाया गया, जिसे वह एयरपोर्ट से बाहर तस्करी करना चाहता था. इन घटनाओं में शामिल दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, और आगे की जांच चल रही है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







