
मीरा राजपूत ने स्पोर्ट्स ब्रा-लेगिंग्स में शेयर की सेल्फी, वायरल हुआ जिम लुक
AajTak
मीरा इस सेल्फी में स्पोर्ट्स ब्रा और लेगिंग्स पहनी नजर आ रही हैं. उनके बाल खुले हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है. इसमें मीरा की फिटनेस शिल्पा शेट्टी-मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती नजर आ रही है.
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिटनेस के मामले में कोई कोताही नहीं करती हैं. लॉकडाउन से पहले अक्सर शाहिद के साथ उन्हें जिम में स्पॉट किया जा चुका है. कई बार मीरा अपने बच्चों के साथ भी जिम के बाहर देखी गई हैं. अब लॉकडाउन की स्थिति में भी मीरा का वर्कआउट रूटीन जारी है. अपने इसी वर्कआउट सेशन से मीरा ने एक मिरर सेल्फी शेयर की है. मीरा इस सेल्फी में स्पोर्ट्स ब्रा और लेगिंग्स पहनी नजर आ रही हैं. उनके बाल खुले हैं. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये फोटो शेयर की है. इसमें मीरा की फिटनेस शिल्पा शेट्टी-मलाइका अरोड़ा को टक्कर देती नजर आ रही है. कहना पड़ेगा कि दो बच्चों की मां मीरा ने खुद का फिजिक काफी अच्छा मेंटेन किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












