मीरा राजपूत ने पति शाहिद और देवर ईशान खट्टर संग शेयर की वर्कआउट सेल्फी, देखें पोस्ट
AajTak
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं. मीरा अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. मीरा ने आज सोमवार की शुरुआत वर्कआउट से की और उस दौरान उनके पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर भी शामिल थे.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन किसी पहचान की मोहताज नहीं है. सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत काफी एक्टिव हैं और अच्छी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं. मीरा अक्सर अपनी और फैमिली की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. मीरा ने आज सोमवार की शुरुआत वर्कआउट से की और उस दौरान उनके पति शाहिद कपूर और देवर ईशान खट्टर भी शामिल थे. हालांकि, उनकी तस्वीर से ऐसा लग रहा है कि वे वर्कआउट से ज्यादा मस्ती करते नजर आ रहे हैं. मीरा ने शाहिद और ईशान संग शेयर की तस्वीर मीरा ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. तीनों की यह सेल्फी फैंस को भी बेहद लुभा रही है. उनकी यह वर्कआउट सेशन सेल्फी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, वहीं उनके फैंस कमेंट कर उनसे वर्कआउट के टिप्स और ट्रिक्स मालूम कर रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है जहां शाहिद मीरा को किस करते नजर आ रहे हैं वहीं ईशान फनी फेस बना रहे हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












