
मीरा राजपूत ने किया शाहिद कपूर को Kiss, एक्टर ने शेयर की पोस्ट बर्थडे फोटो
AajTak
कपल जब एक दूसरे से दूर होते हैं तो फोटोज के जरिए एक दूसरे को याद करते हैं और जब पास होते हैं तो प्यार का इजहार करते भी नजर आते हैं. हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा संग ऐसी ही एक लविंग फोटो शेयर की है.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया. इस मौके पर उन्हें हर तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं मिली. उनकी वाइफ मीरा राजपूत ने भी खास अंदाज में उन्हें विश किया. एक्टर भी इस खास मौके पर लोगों का ढेर सारा प्यार पाकर खुश नजर आए. अपना ये स्पेशल डे शाहिद कपूर ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया. मीरा और शाहिद की खूबसूरत बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर हमेशा नजर आती है. कपल जब एक दूसरे से दूर होते हैं तो फोटोज के जरिए एक दूसरे को याद करते हैं और जब पास होते हैं तो प्यार का इजहार करते भी नजर आते हैं. हाल ही में शाहिद कपूर ने मीरा संग ऐसी ही एक लविंग फोटो शेयर की है. शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर मीरा राजपूत संग अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वे शाहिद के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं. ये तस्वीर बेहद क्यूट है और कपल की शानदार बॉन्डिंग इसमें देखी जा सकती है. तस्वीर के साथ शाहिद कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'फीलिंग द लव.' इससे पहले शाहिद के जन्मदिन के मौके पर मीरा ने उनके साथ ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वे उन्हें गालों पर किस करती नजर आई थीं. शाहिद को उनके 40वें जन्मदिन के मौके पर इंडस्ट्री से भी खूब बधाइयां मिलीं. अनुष्का शर्मा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट समेत शाहिद की एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान ने भी उनके साथ एक फोटो शेयर की और विश किया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












