
मीरा राजपूत को पति शाहिद कपूर ने किया Photobomb, मालदीव में मना रहे छुट्टियां
AajTak
मीरा राजपूत लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी सनकिस्ड फोटो को इंस्टा पर अपलोड किया था. अब उन्होंने अपनी वर्कआउट सेल्फी को शेयर किया है, जिसे शाहिद कपूर ने अपने अंदाज में फोटोबॉम्ब किया.
मीरा राजपूत और शाहिद कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस और क्यूट कपल्स में से एक हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे को तंग करते, मस्ती करते, रोमांस करते या एक दूसरे की टांग खींचते नजर आते हैं. अब शाहिद और मीरा बच्चों के साथ मालदीव में छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. ऐसे में दोनों तस्वीर शेयर ना करें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












