
मीका सिंह पर भड़के KRK, मुझसे हाथ जोड़कर कहता था, बर्थडे पार्टी में बुला लो...
AajTak
कमाल रशीद खान उर्फ केआरके ने अब मीका को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में केआरके बता रहे हैं कि मीका सिंह ने उनसे हाथ जोड़कर कहा था कि प्लीज मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुला लो. साथ ही मीका सिंह ने उनसे दुबई में कॉन्सर्ट अरेंज कराने के लिए कहा था.
मीका सिंह और केआरके के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों एक दूसरे पर एक के बाद एक वार कर रहे हैं. पिछले दिनों मीका सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर केआरके एक गाना रिलीज किया था. इस गाने को उन्होंने केआरके के लिए बनाया था और उसमें केआरके को कुत्ता बताया था. अब इसे लेकर केआरके भड़क गए हैं. केआरके ने मिला को लेकर किया खुलासाMore Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












