
मिस्र में गाजा शांति सम्मेलन से पहले बड़ा हादसा, कतर के तीन डिप्लोमैट्स की रोड एक्सीडेंट में मौत
AajTak
हादसा उस समय हुआ है जब शहर में सोमवार को गाजा युद्ध खत्म करने और क्षेत्रीय शांति स्थापित करने के उद्देश्य से एक वैश्विक शांति सम्मेलन होने वाला है. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में मारे गए डिप्लोमैट्स कतर की उस वार्ता टीम का हिस्सा थे, जिसने गाजा योजना के पहले चरण पर समझौता कराने में भूमिका निभाई थी.
मिस्र के लाल सागर के तटीय शहर शारम एल शेख में एक कार दुर्घटना में कतर के तीन डिप्लोमैट्स की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी रॉयटर्स ने रविवार को दो सुरक्षा सूत्रों के हवाले से दी.
हादसा उस समय हुआ है जब शहर में सोमवार को गाजा युद्ध खत्म करने और क्षेत्रीय शांति स्थापित करने के उद्देश्य से एक वैश्विक शांति सम्मेलन होने वाला है.
हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में मारे गए डिप्लोमैट्स कतर की उस वार्ता टीम का हिस्सा थे, जिसने मिस्र के अधिकारियों के साथ मिलकर इस हफ्ते इजरायल और हमास के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाजा योजना के पहले चरण पर समझौता कराने में भूमिका निभाई थी.
गाजा शांति सम्मेलन का उद्देश्य
बता दें कि आगामी शांति सम्मेलन की अध्यक्षता मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे. राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, इस सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के नेता हिस्सा लेंगे.
सम्मेलन का उद्देश्य गाजा में युद्ध को समाप्त करना, मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय सुरक्षा का नया दौर शुरू करना है. बयान में यह भी कहा गया कि यह पहल राष्ट्रपति ट्रंप की क्षेत्रीय शांति की दृष्टि और वैश्विक संघर्षों के समाधान के प्रयासों के अनुरूप है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









