
मिस्र में खुदाई में मिली सबसे पुरानी 'ममी' की खोज! हाल देखकर दंग रह गए वैज्ञानिक
AajTak
मिस्र की राजधानी काहिरा के पास 4300 साल पुरानी संरक्षित ममी की खोज की गई है. यह मिस्र में मिली अब तक कि सबसे पुरानी ममी हो सकती है. इस खोज के जरिए पुरातत्वविदों को प्राचीन मिस्र के इतिहास को और विस्तार से जानने में मदद मिलेगी.
मिस्र एक ऐसा देश है, जहां ना जाने कितना ऐसा इतिहास छुपा हुआ है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है. इसी वजह से मिस्र के अलग-अलग हिस्सों में पुरातत्वविदों की खोज जारी रहती है. हाल ही में पुरातत्वविदों की एक टीन ने राजधानी काहिरा के पास प्राचीन मकबरे की खोज की है, जिसके अंदर 4300 साल पुरानी संरक्षित ममी मिली है. यह मिस्र में आजतक खोजी गई सबसे पुरानी ममी हो सकती है. पुरातत्वविदों और इतिहासकारों को इस ममी के सहारे प्राचीन मिस्र के इतिहास को और विस्तार से जानने में मदद मिलेगी.
खोज कर रहे पुरातत्वविदों की टीम के लीडर जही हवास ने बताया कि जो ममी मिली है, यह हेकाशीप्स नाम के शख्स की है. इस ममी को एक पत्थर से बने ताबूत के अंदर दफनाया गया होगा, जिसके बाद चूने की एक परत उसे बंद कर दिया गया होगा. सक्कारा में जिस मकबरे के अंदर इस ममी की खोज की गई है, उसका संबंध पांचवें और छठे साम्राज्य से है.
खोज में पुरातत्वविदों की टीम का नेतृत्व कर रहे मिस्र के पूर्व मंत्री हवास ने आगे कहा कि यह ममी मिस्र में अब तक खोजी गईं ममी में सबसे पुरानी हो सकती है. साथ ही खास बात है कि ताबूत के अंदर यह ममी करीब-करीब पूरी मिली है, जबकि पुरानी खोजों में ऐसा कम ही देखा गया है.
साइट पर पुरातत्वविदों को कई और मकबरे भी मिले हैं. इनमें से एक मकबरा उनास साम्राज्य के Khnumdjedef की है, जो उस समय काफी जिम्मेदार लोगों में से एक था. मकबरों में कई तरह की मूर्तियां भी मिली हैं. इसके अलावा दीवारों पर भी अलग-अलग तरह की कलाकृतियां बनी हुई हैं.
हाल ही में हुई थी 2300 साल पुरानी ममी की खोज
मालूम हो कि हाल ही में मिस्र में एक 2300 साल पुरानी ममी की खोज की गई थी. यह ममी एक 15 से 16 साल की उम्र के लड़के की है. ममी जिस ताबूत में मिली है, उसमें कई ऐसे चीजें भी मिली जिन्हें देखकर पुरातत्वविद भी दंग रह गए.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









