
मिसाइल दागे, 100 फाइटर जेट उड़ाए... चीन के LIVE ड्रिल से डरा नहीं ताइवान, आया यह बयान
AajTak
Taiwan China Tension: चीन और ताइवान के बीच में तनाव बढ़ता जा रहा है. हालात ऐसे हो गए हैं कि पूरी दुनिया को अब युद्ध की सुगबुगाहट होने लगी है. इस बीच चीन ने भी बड़े स्तर पर ताइवान की घेराबंदी शुरू कर दी है.
रूस और यूक्रेन के बीच में पिछले 6 महीने से भीषण युद्ध जारी है. हजारों मासूमों की मौत हो चुकी है, अर्थव्यवस्था चरमारा गई है और पूरी दुनिया के सामने कई नई चुनौतियां खड़ी हुई हैं. अब इस युद्ध से अभी तक कोई उबरा भी नहीं है, इस बीच एक दूसरे युद्ध की सुगबुगाहट ने पूरे विश्व को फिर चिंता में डाल दिया है. इस समय चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि डराने के लिए चीन, ताइवान के आसपास वाले इलाकों में मिसाइल दाग रहा है. धमकियों का दौर शुरू हो चुका है और कब क्या हो जाए, किसी को नहीं पता.
चीन की बौखलाहट के कारण?
अब चीन की ये बौखलाहट समझने के लिए अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे को डीकोड करना जरूरी हो जाता है. कुछ दिन पहले ही नैंसी पेलोसी ताइवान दौरे पर आई थीं. उनके उस दौरे से पहले ही चीन के कान खड़े हो गए थे और वो अमेरिका को चेता रहा था. लगातार कहा जा रहा था कि ताइवान आ चीन की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. लेकिन अमेरिका ना झुका और ना नैंसी पेलोसी. ऐसे में नैंसी ने ताइवान का दौरा भी पूरा किया और चीन को बड़ा भी संदेश दिया. इसका नतीजा ये हुआ कि जुबानी जंग में सक्रिय चल रहा चीन अलग राह पर निकल पड़ा.
चीन की गतिविधियों ने शक पैदा किया
ये अलग राह ही इस समय पूरी दुनिया को चिंता में डाल गई है, चीन की नीयत पर सवाल उठाने लगी है. ऐसी खबर आई है कि चीन ने ताइवान के पास में 100 फाइटर जैट उड़ाए हैं. इससे पहले बुधवार को भी 27 लड़ाकू विमान ताइवान के एयर जोन में दाखिल हो गए थे. गुरुवार को एक कदम आगे बढ़कर चीन ने 11 बैलिस्टिक मिसाइल भी ताइवान के आसपास वाले इलाकों पर दाग दीं. इनमें से पांच तो जापान में जाकर लैंड हुईं. चीन की ये गतिविधियां बताने के लिए काफी हैं, जमीन पर सिर्फ तनाव नहीं चल रहा है, बल्कि अब किसी बड़ी रणनीति पर काम शुरू हो गया है. सवाल सिर्फ इतना सा- ये सिर्फ शक्ति प्रदर्शन है या फिर जंग की आहट?
ताइवान को क्या संदेश दे रहा चीन?

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








