
मिसाइल गिरने से पाकिस्तान के पूर्व राजदूत को सताने लगा ये डर, कहा- कुछ खतरनाक कर रहा भारत, सतर्क रहे देश
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने कहा है कि भारत मिसाइल भेजकर ये जांच रहा है कि पाकिस्तान इस पर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले से भारत को प्रेरणा मिली है और जिस तरह से रूस ने यूक्रेन के दो क्षेत्रों को स्वतंत्र क्षेत्र की मान्यता दी है भारत भी संपूर्ण जम्मू-कश्मीर पर कब्जा चाहता है.
भारत के मिसाइल का तकनीकी खराबी के चलते पाकिस्तान के इलाके में गिरना विवाद का विषय बना हुआ है. भारत ने घटना पर खेद जताते हुए उच्चस्तरीय जांच बिठा दी है. पाकिस्तान की तरफ से इस घटना को लेकर पीएम इमरान खान, पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ और विदेश मंत्रालय सहित कई लोगों की टिप्पणी सामने आई है. भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके अब्दुल बासित ने भी इस मसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक ने इस घटना को जम्मू-कश्मीर विवाद से जोड़ दिया है. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल Keleidoscope पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं, 'ये घटना परेशान करने वाली है क्योंकि अगर आपको याद हो तो 22 फरवरी 1994 को भारत की संसद ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें कहा था कि आजाद जम्मू-कश्मीर को हमें वापस लेना है. और अब जब कि रूस ने यूक्रेन पर कार्रवाई की है और उसके इलाकों दोनेत्स्क और लुहांस्क को स्वतंत्र भी घोषित किया है. तो शायद भारत को इससे प्रेरणा मिली हो.'
रूस पर भारत के निष्पक्ष रुख की एक अलग ही व्याख्या करते हुए पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा, 'भारत ने रूस के खिलाफ सभी प्रस्तावों पर वोटिंग से खुद को इसलिए भी दूर रखा हो क्योंकि शायद वो ये समझता हो कि पूर्वी यूक्रेन में रूस ने जो भी किया है, वो जायज है. और चूंकि भारत अपने लिए भी कानूनी तौर पर एक रास्ता बना रहा है कि आजाद जम्मू कश्मीर पर हमला करके उस पर कब्जा कर ले. ये सारी संभावनाएं हैं. मैं ये नहीं कह रहा कि ये होने जा रहा है लेकिन हमें इन तमाम चीजों को सामने रखना चाहिए.'
उन्होंने कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार के अब तक के रवैये को देखते हुए इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच करार है कि दोनों देश कोई भी बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण से तीन दिन पहले एक-दूसरे को सूचित करेंगे और अब तक ऐसा होता भी आया है.
उन्होंने आगे कहा, 'पूर्व में हम एक-दूसरे को परीक्षण से पहले की जानकारी देते रहे हैं. अब शायद भारत हमारी क्षमता की जांच कर रहा है कि जब कोई मिसाइल पाकिस्तान की तरफ भेजी जाएगी तो पाकिस्तान की प्रतिक्रिया क्या होगी. क्योंकि भारत तो शीतयुद्ध शुरू करना चाहता है और उसी की शुरुआत के लिए इस तरह के काम कर सकता है. इसलिए हमें, हमारी फौज को, चौकन्ना रहना है.'
क्या है पूरा मामला?

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










