
मिलने वाली है मनोरंजन की बूस्टर डोज, Amazon Prime Video किया मिर्जापुर-फैमिली मैन-पाताल लोक का ऐलान
AajTak
शाहिद कपूर की नई सीरीज का नाम फर्जी है. यह एक आर्टिस्ट की कहानी है, जो धोखाधड़ी के चक्कर में फंस जाता है. इसके बाद उसका सामना एक टास्क फोर्स अफसर से होता है, जो देश से उसे हटाने आया है. यह एक थ्रिलर स्टोरी होगी. यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आएगी.
अमेजन प्राइम वीडियो ने गुरुवार, 28 अप्रैल को ढेरों नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया. प्राइम वीडियो पर इस साल कई सारी नई फिल्में और वेब सीरीज आने वाली हैं. इसी के साथ ढेरों एक्टर्स अपने डिजिटल डेब्यू के लिए भी तैयार हैं. शाहिद कपूर से लेकर साउथ एक्टर नागा चैतन्य तक कई सुपरस्टार्स अमेजन प्राइम वीडियो के शो पर नजर आएंगे.
अमेजन ने किया नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान
इस के साथ अमेजन प्राइम वीडियो #SeeWhereItTakesYou हैशटैग भी चला रहा है. यह कहानियां आपको कहां लेकर जाती है यही अब देखना है. शाहिद कपूर की बात करें तो उनकी सीरीज का नाम फर्जी है. यह एक आर्टिस्ट की कहानी है, जो धोखाधड़ी के चक्कर में फंस जाता है. इसके बाद उसका सामना एक टास्क फोर्स अफसर से होता है, जो देश से उसे हटाने आया है. यह एक थ्रिलर स्टोरी होगी.
वहीं नागा चैतन्य एक सुपरनैचुरल हॉरर स्टोरी लेकर आने वाले हैं. इस सीरीज में उनके साथ प्राची देसाई और कई जाने पहचाने एक्टर्स नजर आएंगे. इसके अलावा मिर्जापुर, द फैमिली मैन, पाताल लोक और पंचायत जैसे शोज के भी नए सीजन आपको देखने मिलने वाले हैं. हम आपको बता रहे हैं अमेजन प्राइम वीडियो के नए शोज के बारे में. पढ़ें लिस्ट :
टीकू वेड्स शेरू (हिंदी)
टीकू वेड्स शेरू जिंदा दो बचे लोगों की उतार-चढ़ाव से भरी एक प्रेम कहानी है, जो जिंदगी में तमाम मुश्किलों के बावजूद जीने और जश्न मनाने का जज्बा रखते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












