
'मिडिल ईस्ट में युद्ध से बचना चाहिए...', बाइडेन बोले- नेतन्याहू से करेंगे बात
AajTak
वाशिंगटन के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा होना ही चाहिए. हमें युद्ध से बचना होगा. राष्ट्रपति बाइडेन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब रविवार को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए. बाइडेन ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह नेतन्याहू से कब बात करेंगे. उन्होंने कहा कि जब मैं उनसे बात करूंगा, तो आपको बताऊंगा कि मैं उनसे क्या कहूंगा.
इजरायल और लेबनान एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात करेंगे. साथ ही कहा कि मिडिल ईस्ट में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए.
एसोसिएट प्रेस (AP) के मुताबिक वाशिंगटन के लिए एयर फोर्स वन में सवार होने के दौरान बाइडेन ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा होना ही चाहिए. हमें युद्ध से बचना होगा. राष्ट्रपति बाइडेन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब रविवार को लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में दर्जनों लोग मारे गए.
बाइडेन ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वह नेतन्याहू से कब बात करेंगे. उन्होंने कहा कि जब मैं उनसे बात करूंगा, तो आपको बताऊंगा कि मैं उनसे क्या कहूंगा. यह पूछे जाने पर कि क्या मिडिल ईस्ट में पूर्ण युद्ध से बचा जा सकता है, उन्होंने जवाब दिया कि इसे टाला जाना चाहिए. हमें वास्तव में इससे बचना होगा. बता दें कि दोनों पक्षों के हजारों नागरिकों के विस्थापित होने के बाद बाइडेन प्रशासन ने बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की है, जिससे वे लोग घर लौट सकें जो दर-ब-दर भटक रहे हैं और युद्ध को रोका जा सके.
इससे पहले व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि इजरायल ने हवाई हमलों की बौछार करके हिज्बुल्लाह के कमांड ढांचे को "खत्म" कर दिया है, जिसमें हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और समूह के कई नेता मारे गए हैं. किर्बी ने नसरल्लाह की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि लोग उसके बिना सुरक्षित हैं. लेकिन वे फिर से उभरने की कोशिश करेंगे. हम देख रहे हैं कि वे नेतृत्व की इस कमी को भरने के लिए क्या करते हैं.
व्हाइट हाउस इजरायल और हिजबुल्लाह से 21 दिन के अस्थायी संघर्ष विराम पर सहमत होने का आह्वान करता रहा है, जिसे पिछले सप्ताह यूएस, फ्रांस और अन्य देशों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए विश्व नेताओं के एकत्र होने पर पेश किया था. किर्बी ने कहा कि अगर आप उन लोगों को सुरक्षित और स्थायी रूप से घर वापस लाना चाहते हैं, तो हमारा मानना है कि कूटनीतिक रास्ता सही रास्ता है.
दरअसल, शुक्रवार को बेरूत में एक बड़े हवाई हमले में मारे गए हिज्बुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिज्बुल्लाह ने इजरायल में रॉकेटों की बौछारें की हैं. जबकि ईरान ने कहा कि नसरल्लाह की मौत का बदला लिया जाएगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










