
मासूम बच्ची पर गिद्ध की तरह टूट पड़े 12 कुत्ते, UP का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल
AajTak
यूपी में अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए नगर निगम जहां एक और करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है तो वहीं शहर में रहने वाले लोग आवारा पशुओं से भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी ही एक घटना अलीगढ़ में हुई जब 7 वर्षीय एक बच्ची घर से सामान लेने जा रही थी तो करीब 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर बुरी तरह हमला बोल दिया.
अलीगढ़ को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के लिए नगर निगम जहां एक और करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है तो वहीं शहर में रहने वाले लोग आवारा पशुओं से भी सुरक्षित नहीं हैं. ऐसी ही एक घटना अलीगढ़ के क्वारसी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में हुई जब 7 वर्षीय एक बच्ची घर से सामान लेने जा रही थी तो करीब 10 से 12 आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची पर बुरी तरह हमला बोल दिया. (अलीगढ़ से शिवम सारस्वत की रिपोर्ट) बच्ची उनसे बचने को भागी लेकिन कुत्तों की संख्या बढ़ती चली गई और कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिरा लिया ओर घसीटने लगे जिसके बाद आसपास के लोगों ने जब देखा तो आवारा कुत्तों से बच्ची को बचाने के लिए दौड़ लगा दी. किसी तरह बच्ची की जान बच सकी हालांकि बच्ची जख्मी हो गई लेकिन इससे स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाले नगर निगम की पोल खुल गई है. बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. सीसीटीवी में जो दृश्य दिखाई दे रहे हैं उसमें एक बच्ची जो सड़क पर जा रही है. जैसे ही वह एक गली के सामने से गुजरती है, आवारा कुत्तों का झुंड उसके ऊपर टूट पड़ता है. पहले 4- 5 कुत्ते उसके ऊपर टूटते हैं और फिर कुत्तों की संख्या बढ़ जाती है. कुत्ते बच्ची को घसीटते हुए सड़क के एक कोने से दूसरे कोने तक ले जाते हैं. बच्ची बचने की कोशिश भी बहुत करती है लेकिन कुत्तों की संख्या ज्यादा थी और बच्ची उनके बीच में फंस गई. जैसे ही आसपास के लोगों ने इस घटना को देखा उन्होंने तत्काल उस तरफ दौड़ लगा दी और बच्ची को बचाया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












