
मालेगांव ब्लास्ट: कर्नल पुरोहित पर आई किताब, विरोध में सड़क पर उतरा मुस्लिम संगठन
AajTak
मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी कर्नल पुरोहित पर लिखी बुक 'लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित - द मैन बिट्रेयड' (Lt Colonel Purohit - The Man Betrayed) का महाराष्ट्र के पुणे शहर में विमोचन किया गया. कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के बाहर मुस्लिम संगठनों और भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
14 साल पुराना मालेगांव ब्लास्ट एक बार फिर सुर्खियों में है. इसका कारण ब्लास्ट के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित पर एक किताब प्रकाशित होना है. महाराष्ट्र के पुणे जिले के एसपी कॉलेज में किताब के विमोचन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के विरोध में कॉलेज के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. विरोध करने वालों का कहना है कि जब ये केस अदालत में है तो कर्नल पुरोहित पर लिखी किताब का इस तरह विमोचन नहीं किया जाना चाहिए.
कर्नल पुरोहित पर लिखी किताब का नाम 'लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित - द मैन बिट्रेयड' (Lt Colonel Purohit - The Man Betrayed) है. इसे स्मिता मिश्रा ने लिखा है. रविवार को इस किताब के विमोचन का कार्यक्रम पुणे के SP कॉलेज में किया गया. आयोजन के पहले ही मूल निवासी मुस्लिम मंच और भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन समेत कई संगठनों कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल न होने पर उन्होंने कॉलेज के गेट पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया.
अदालत में चल रहा है मामला
प्रदर्शन में शामिल मूल निवासी मुस्लिम मंच के अध्यक्ष अंजुम इनामदार ने कहा, 'जब मालेगांव विस्फोट मामले में मुकदमा चल रहा है तो इस तरह की किताब के विमोचन के लिए आयोजन करना अनुचित है. हम कर्नल पुरोहित के खिलाफ विरोध करने यहां (SP कॉलेज) आए हैं.' पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की मेजबानी रक्षा विशेषज्ञ और टेलीविजन डिबेट में शामिल होने वाले मेजर गौरव आर्य (सेवानिवृत्त) ने की. कार्यक्रम में भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी जयंत उमरानीकर भी मौजूद थे.
धमाके में 6 की हुई थी मौत
29 सितंबर, 2008 को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास बाइक से बंधा विस्फोटक फट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे. मालेगांव उत्तर महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर है. धमाके के बाद 30 सितंबर 2008 को मालेगांव के आजाद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







