
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में प्रो-चाइना कैंडिडेट की जीत... हिंद महासागर में प्रभावित होंगे भारत के हित, नतीजों ने बढ़ाई टेंशन!
AajTak
मालदीव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज़ ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में जीत हासिल की. मुइज्जू जिन्हें चीन समर्थक माना जाता है, उन्होंने इस राष्ट्रपति चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति और भारत समर्थक मोहम्मद सोलिह को शिकस्त दी.
मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार मोहम्मद मुइज ने 53% से अधिक वोट हासिल करके शानदार जीत हासिल की है. मुइज्जू को चीन समर्थक माना जाता है जिन्होंने इस चुनाव में प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) के उम्मीदवार और भारत समर्थक मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हराया. मुइज्जू वर्तमान में देश की राजधानी माले शहर के मेयर हैं जो चीन के साथ मजबूत संबंधों की वकालत करते रहे हैं.
पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी ने जीते बाद मुइज्जू को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मालदीव के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर मुइज्जू को बधाई एवं शुभकामनाएं. भारत समय-परीक्षणित भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में हमारे समग्र सहयोग को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.'
राष्ट्रपति सोलिह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश में मुइज्जू को उनकी जीत की बधाई दी और मालदीव के लोगों को "सुंदर लोकतांत्रिक उदाहरण" के लिए धन्यवाद दिया. वहीं मुइज्जू ने कहा कि लोगों ने ज़ोर से और स्पष्ट रूप से जनादेश दिया है.
भारत और चीन के लिए भी नतीजे अहम
यह चुनाव एक ऐसे वर्चुअल जनमत संग्रह में तब्दील हो गया था कि किस क्षेत्रीय शक्ति (भारत या चीन) का हिंद महासागरीय द्वीपसमूह पर दबदबा कायम होगा. मिहारू न्यूज़ के मुताबिक, मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को 46% वोट मिले थे और मुइज़ ने 18,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







