
'मार दो इसे...', राजा के पीछे आ रहे कातिलों से अचानक बोली सोनम, पति के मर्डर के बाद इंदौर भी आई थी
AajTak
Meghalaya Honeymoon Murder: मेघालय पुलिस को शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया. हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2:15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, 'सात जन्मों का साथ है.' इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया.
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस का 'ऑपरेशन हनीमून' सफल रहा. इसके तहत सनसनीखेज खुलासे किए हैं. इस सुनियोजित हत्याकांड में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी मुख्य साजिशकर्ता निकली, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. मेघालय पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 20 सदस्यों की कोर टीम और कुल 120 पुलिसकर्मियों को लगाया. 7 जून को एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी कर तीनों भाड़े के हत्यारों को गिरफ्तार किया गया. सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया. पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश किया.
पुलिस जांच के अनुसार, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी. मात्र 10 दिन बाद हत्या की साजिश रची गई. 20 मई को दोनों हनीमून के लिए गुवाहाटी पहुंचे, जहां से 22 मई को शिलांग गए. 23 मई को सोहरा इलाके में राजा की हत्या कर दी गई.
पुलिस को शक तब हुआ जब कपल ने हनीमून के दौरान कोई फोटो नहीं लिया और न ही सोशल मीडिया पर कुछ अपलोड किया. हत्या के बाद सोनम ने राजा के अकाउंट से दोपहर 2:15 बजे एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था, 'सात जन्मों का साथ है.' इससे सोनम पर संदेह और गहरा गया.
दुकान से खरीदा गया 'डाव'
पुलिस के अनुसार, सोनम ने तीनों हत्यारों को मध्य प्रदेश से मेघालय बुलाया. 21 मई को सभी गुवाहाटी पहुंचे, जहां हथियार 'डाव' एक होटल के बाहर दुकान से खरीदा गया. 23 मई को सोनम राजा को एक सुनसान रास्ते पर ले गई, जहां तीनों हत्यारों ने धारदार हथियार से सिर पर दो बार वार कर राजा की हत्या कर दी. सोनम घटनास्थल के ठीक सामने मौजूद थी और उसने हत्यारों को 'मारो इसे' का इशारा दिया. वारदात के 10 किलोमीटर पहले सोनम तीनों आरोपियों के साथ सीसीटीवी में दिखी. हत्या के बाद सभी 11 किलोमीटर दूर जाकर मिले.
सबूतों का खेल और भटकाने की कोशिश पुलिस को मौका-ए-वारदात से आकाश की खून से सनी शर्ट और 6 किलोमीटर दूर सोनम का रेनकोट मिला, जिसे जांच को भटकाने के लिए छोड़ा गया था. आनंद कुर्मी को पकड़े जाने के समय वही कपड़े मिले, जो उसने हत्या के दौरान पहने थे. स्कूटी वाले से आने-जाने का पैटर्न भी पुलिस को मिला, जिसने साजिश की कड़ियों को जोड़ा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












