
मारुति सुजुकी की बिक्री में 99 फीसदी का उछाल, ब्रेजा की डिमांड मजबूत
AajTak
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च-2020 में जमकर गाड़ियां बेची हैं. मारुति सुज़ुकी ने मार्च-2021 में कुल 1,67,014 यूनिट्स की बिक्री की. साल-दर-साल के आधार पर बिक्री में करीब 99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने मार्च-2020 में जमकर गाड़ियां बेची हैं. मारुति सुज़ुकी ने मार्च-2021 में कुल 1,67,014 यूनिट्स की बिक्री की. साल-दर-साल के आधार पर बिक्री में करीब 99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक मारुति सुजुकी ने मार्च-2021 में कुल 1,67,014 वाहन बेचे हैं, जबकि पिछले साल मार्च-2020 में कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के बीच कुल 83,792 यूनिट्स की बिक्री की थी. कंपनी ने फरवरी-2021 में 1,55,417 यूनिट्स सेल की थी. कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार में उसने 1,49,518 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि 11,597 यूनिट्स का निर्यात किया गया है. वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने कुल 14,57,861 यूनिट्स की बिक्री की. जो कि वित्त वर्ष 2019-20 की तुलना में 6.7 फीसदी कम है. वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी ने 15,63,297 यूनिट्स सेल की थी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












