
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी पर एक और एक्शन, यूपी पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया
AajTak
यूपी पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है. 2 दिन पहले पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. अब उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है. पुलिस अफसा की सरगर्मी से तलाश कर रही है. वो काफी दिनों से फरार चल रही है.
माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. यूपी पुलिस ने अब अफसा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है. पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इससे पहले उसके खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था.
जानकारी के मुताबिक, मुख्तार अंसारी के जेल जाने के बाद उसके कामों को पत्नी अफसा अंसारी चलाती है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आफसा अंसारी ने मऊ में विकास कंस्ट्रक्शन के माध्यम से संचालित फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा किया था. इसी मामले में मुख्तार की पत्नी और दोनों सालों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. बाद ने इसी मुकदमे को आधार बनाकर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था.
पुलिस के लिए चुनौती बनी गिरफ्तारी
मऊ के सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि दो दिन पहले मऊ पुलिस ने अफसा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. उसके बाद अब लुक आउट नोटिस जारी हुआ है. मऊ पुलिस के लिए मुख्तार की पत्नी की गिरफ्तारी चुनौती बन गई है.
पुलिस रिकॉर्ड में अफशां अंसारी IS-191 गैंग की सदस्य
गाजीपुर जनपद में पुलिस ने पुरस्कार घोषित अपराधियों की सूची जारी की है. इस सूची में 12 उन अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिन पर पुलिस की तरफ से इनाम का ऐलान किया गया है. अफसा अंसारी पर कोतवाली थाना क्षेत्र में 406, 420, 386, 506 के तहत मामला दर्ज है. अफसां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है. पुलिस रिकॉर्ड में अफसा अंसारी IS-191 गैंग की सदस्य के तौर पर चिह्नित हैं. कुछ मामलों में अफसा के साथ उसके दो भाइयों को भी पुलिस ने नामजद किया है. पुलिस ने अफसा की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












