
'माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले क्या चलाएंगे बुलडोजर', योगी के बयान पर बोले अखिलेश- उनकी BP बढ़ गई
AajTak
अखिलेश यादव ने कहा था कि 2027 में सरकार बनने के बाद सभी बुलडोजरों का रुख गोरखपुर की ओर कर दिया जाएगा. इसके बाद से ही सीएम योगी और सपा मुखिया के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. अब अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टीयरिंग होता है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच बुलडोजर को लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. अब अखिलेश यादव ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं, स्टीयरिंग होती है. अब स्टीयरिंग कब दिल्ली वाले या जनता खींच ले ये पता नहीं. सपा मुखिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उनकी बीपी बढ़ गई है, अब दिल्ली जाकर बैठें.
अखिलेश ने कहा कि जो बुलडोजर की बात करते हैं, वह बताएं कि क्या सीएम आवास का नक्शा पास है. अपने हित के लिए इसका इस्तेमाल किया. सीएम योगी के दम-दिमाग वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टीरिंग होता है.
'बुलडोजर पर सबका हाथ सेट नहीं होता...', अखिलेश के गोरखपुर वाले तंज पर CM योगी का पलटवार
सीएम योगी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के आगे नाक रगड़ने वाले बुलडोजर क्या चलाएंगे. इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि लोगों को नीचा दिखाने के चक्कर में उन्होंने बुलडोजर चलवा दिया. ये लोग असंवैधानिक काम करते हैं. क्या सरकार बुलडोजर के लिए माफी मांगेगी? उन्होंने कहा कि बुलडोजर में दिमाग नहीं, स्टीयरिंग होता है. दिल्ली वाले कब किसका स्टीयरिंग बदल दें, पता नहीं. अब स्टीयरिंग कब दिल्ली वाले या जनता खींच ले ये पता नहीं, जो 46 में 56 बोलते हैं उनसे पूछें कि वह सूची कब आएगी.
सीएम योगी के लूट वाले बयान पर बोले अखिलेश
सीएम योगी के 2017 से पहले लूट वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो माफिया की बात है रिकॉर्ड उठाकर देख लें कि माफिया कौन है. जो ये कहते हैं कि 2017 के पहले लूट थी तब क्या सीएम योगी भी उसमें शामिल थे? क्या जिन अधिकारी-कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें साथ लेंगे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







