
'मानवाधिकार के मुद्दे पर मोदी को लेक्चर नहीं देंगे बाइडेन', अमेरिका का आया बड़ा बयान
AajTak
नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बीच वहां भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर भी काफी सवाल उठ रहे हैं. मंगलवार को 75 अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडेन को पत्र लिखकर कहा था कि वो पीएम मोदी से बातचीत में मानवाधिकारों का मुद्दा उठाएं. अब व्हाइट हाउस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेरिका पहुंचे हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. अपने इस पहले स्टेट विजिट के दौरान पीएम मोदी जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और स्टेट डिनर में भी हिस्सा लेंगे. लेकिन इसी बीच अमेरिका में भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं जिस पर व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि जो बाइडेन पीएम मोदी को मानवाधिकार के मुद्दे पर लेक्चर नहीं देंगे.
बुधवार को सुलिवन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जो बाइडेन पीएम मोदी के साथ बातचीत में भारत के कमजोर पड़ते लोकतांत्रिक मूल्यों का मुद्दा उठा सकते हैं लेकिन वो इस मुद्दे पर उन्हें किसी तरह का लेक्चर नहीं देने वाले.
'हम लेक्चर नहीं देते'
उन्होंने कहा, 'जब अमेरिका देखता है कि प्रेस, धार्मिक या अन्य स्वतंत्रता के लिए चुनौतियों खड़ी हो रही हैं तो हम उस पर अपने विचार रखते हैं. लेकिन हम सिर्फ अपने विचार व्यक्त करते हैं, लेक्चर नहीं देते या ऐसा दिखाने की कोशिश नहीं करते कि हमारे देश में वो चुनौतियां नहीं हैं.'
सुलिवन ने आगे कहा, 'आखिरकार, भारत में राजनीति और लोकतांत्रिक संस्थानों के सवाल को भारतीय ही निर्धारित करेंगे. अमेरिका उस पर कुछ नहीं कर सकता.'
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से पीएम मोदी पांच बार अमेरिका जा चुके हैं लेकिन अमेरिका की उनकी यह पहली स्टेट विजिट है. पीएम मोदी राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के विशेष निमंत्रण पर अमेरिका पहुंचे हैं.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.








