
माधुरी दीक्षित ने गाया लता मंगेशकर का रोमांटिक गाना, शेयर किया Video
AajTak
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पुराने जमाने का फेमस गाना गाती नजर आ रही हैं. वीडियो में माधुरी लाल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने गले में सुंदर नेकलेस और कानों में मैचिंग इयररिंग्स पहने हैं. माधुरी शर्माते हुए नीचे देख रही हैं और लता मंगेशकर के फेमस 'अजीब दास्तां है ये' गाने को गा रही हैं.
90s के समय में सिनेमा के दीवानों का दिल जीतने वालीं माधुरी दीक्षित आज भी फिल्म इंडस्ट्री की डीवा हैं. माधुरी दीक्षित अब एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ टीवी शो जज और सिंगर भी बन गई हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सिंगिंग वीडियो को शेयर करना शुरू किया था, जिन्हें फैंस ने खूब प्यार दिया. अब माधुरी का एक नया वीडियो सामने आया है. माधुरी ने गाया लता मंगेशकर का गाना
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












