
मादुरो की गिरफ्तारी में खूनी ऑपरेशन... मारे गए वेनेजुएला 24 सुरक्षा अधिकारी, युद्ध अपराध की होगी जांच
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका पर गंभीर आरोप लगे हैं. कराकस में हुए सैन्य ऑपरेशन में 24 वेनेजुएला सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई है. यह दावा वेनेजुएला की सेना के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में किया गया है.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ले जाने के लिए किए गए सैन्य ऑपरेशन में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक इस ऑपरेशन में कम से कम 24 वेनेजुएला सुरक्षा अधिकारी मारे गए.
वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने कहा कि कराकस में हुए इस रात के ऑपरेशन में दर्जनों सुरक्षा अधिकारी और नागरिक मारे गए हैं. उन्होंने इसे संभावित युद्ध अपराध करार देते हुए मौतों की जांच कराने की बात कही है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि सभी मृतक वेनेजुएला के नागरिक ही थे या नहीं.
इस ऑपरेशन में वेनेजुएला के अलावा क्यूबा के सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हुई है. क्यूबा सरकार पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वेनेजुएला में तैनात क्यूबा के 32 सैन्य और पुलिस अधिकारी मारे गए. क्यूबा के मुताबिक मारे गए कर्मी रिवॉल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस और गृह मंत्रालय से जुड़े थे.
व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर ने कहा है कि अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि क्यूबा सरकार अपने मारे गए कर्मियों की संख्या कम बता रही है. उन्होंने यह भी कहा कि क्यूबा सरकार कराकस में मादुरो की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही थी.
अमेरिका ने दावा किया है कि इस ऑपरेशन में शामिल लगभग 200 अमेरिकी सैनिकों में से कुछ घायल हुए हैं, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई. हालांकि पेंटागन ने कई दिनों तक पूछे जाने के बावजूद घायलों की स्थिति पर कोई जानकारी नहीं दी है.
वेनेजुएला की सेना ने मारे गए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया. वीडियो में शहीद जवानों की तस्वीरों के साथ अमेरिकी विमान, कराकस के ऊपर उड़ान भरते हेलिकॉप्टर और धमाकों में तबाह हुए बख्तरबंद वाहन दिखाए गए हैं.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







