
मां श्रीदेवी संग तुलना होने पर जाह्नवी कपूर बोलीं- अब ज्यादा प्रेशर महसूस करती हूं
AajTak
एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनकी मां श्रीदेवी को आसानी से कोई इंप्रेस नहीं कर सकता था. फिल्म इंडस्ट्री से नाता रखना, आपके साथ कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीजें लेकर आता है.
डायरेक्टर बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था. इसमें इनकी जोड़ी ईशान खट्टर संग बनी थी. दर्शकों के बीच भी दोनों की केमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई थी. इसके बाद जाह्नवी कपूर कई फिल्मों का हिस्सा रहीं. इसमें बायोपिक 'गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल' और 'रूही' जैसी फिल्में शामिल रहीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












