
मां बार-बार बनाती थी भिंडी की सब्जी, गुस्से में बेटा 1200 KM दूर भागा, फ्लाइट से लेकर लौटी पुलिस
AajTak
घटना नागपुर शहर की है, जहां एक 17 वर्षीय लड़का बिना किसी को कुछ बताए दिल्ली भाग गया. भिंडी की सब्जी बनाने को लेकर मां से हुए झगड़े के बाद लड़का रात के करीब 11 बजे घर से निकला और ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंच गया. घर वालों ने उसे नागपुर और अपने रिश्तेदारों के यहां ढूंढा लेकिन जब जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
17 साल के एक लड़के को भिंडी की सब्जी बिल्कुल पसंद नहीं थी लेकिन उसकी मां अक्सर घर में भिंडी ही बना कर खिला लेती थी. इस बात को लेकर वह अक्सर मां से झगड़ता था. बीते गुरुवार को एक बार फिर से भिंडी की सब्जी बनी तो वह भड़क गया और मां से बहस करने के बाद घर छोड़कर ही भाग गया. पुलिस ने उसे लगभग 1200 किलोमीर दूर दिल्ली से ढूंढ निकाला.
घटना नागपुर शहर की है, जहां एक 17 वर्षीय लड़का बिना किसी को कुछ बताए दिल्ली भाग गया. भिंडी की सब्जी बनाने को लेकर मां से हुए झगड़े के बाद लड़का रात के करीब 11 बजे घर से निकला और ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंच गया. घर वालों ने उसे नागपुर और अपने रिश्तेदारों के यहां ढूंढा लेकिन जब जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद हरकत में आई मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) और पुलिस टीम ने मिलकर उसे दिल्ली से ढूंढ़ निकाला और हवाई जहाज से वापस नागपुर लाकर परिवार को सौंपा.
12 वीं पास, कॉलेज में एडमिशन की तैयारी
न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक पुलिस अधिकारियों के बताया कि यह लड़का हाल ही में कक्षा 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था और इन दिनों कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहा था. पढ़ाई में ठीक-ठाक था लेकिन स्वभाव थोड़ा संवेदनशील था . भिंडी की सब्ज़ी को लेकर वह अक्सर नाराज हो जाता था और मां से झगड़ता रहता था. 10 जुलाई की रात को भी माँ ने जब खाने में भिंडी बनाई, तो दोनों में जमकर बहस हुई. फिर लड़का चुपचाप घर छोड़कर निकल गया. ना किसी को बताया, ना कोई संपर्क किया.
रातभर नहीं लौटा तो परिजन पहुंचे थाने, दर्ज हुई गुमशुदगी
जब किशोर रातभर घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला, तो घर वाले ने चिंतित होकर अगले दिन सुबह कोतवाली थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. मामला एक नाबालिग से जुड़ा था, इसलिए इसे गंभीरता से लिया गया. निरीक्षक ललिता तोदसे के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और साथ ही AHTU की मदद भी ली गई ताकि किशोर कहीं किसी गलत परिस्थिति का शिकार न हो. जांच के दौरान पुलिस ने किशोर के मोबाइल फोन की लोकेशन, उसके सोशल मीडिया अकाउंट और फोन कॉल्स की पड़ताल की. इन्हीं सब की मदद से यह पता चला कि वह ट्रेन से दिल्ली गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली में उसके पुराने दोस्तों से संपर्क किया. पूछताछ में एक दोस्त ने बताया कि वह उसी के पास रुका हुआ है. जानकारी की पुष्टि होते ही नागपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली जाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







