
'मां-बाप ने सिखाया नहीं क्या...?', बिग बॉस में कैट फाइट, अर्चना-प्रियंका के बीच भड़की किचन ड्यूटी को लेकर आग
AajTak
बिग बॉस की बेस्ट फ्रेंड्स अर्चना और प्रियंका इस बार किचन ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़ी हैं. अर्चना को लगता है कि प्रियंका कम काम कर रही हैं. इसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है. लड़ाई में अर्चना अपना आपा खो देती हैं और प्रियंका को खरी-खोटी सुनाने लगती हैं.
Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच के रिश्ते हर दिन बदलते हैं. प्रियंका चाहर चौधरी, जो एक दिन पहले तक अर्चना गौतम के लिए बाकी घरवालों से लड़ाई कर रही थीं, वो अब खुद ही अर्चना से भिड़ गई हैं. प्रियंका और अर्चना के बीच जबरदस्त तकरार देखने को मिलने वाली है. दोनों की लड़ाई के खूब चर्चे हो रहे हैं.
अर्चना-प्रियंका की दोस्ती में आई दरार
बिग बॉस की बेस्ट फ्रेंड्स अर्चना और प्रियंका इस बार किचन ड्यूटी को लेकर आपस में भिड़ी हैं. अर्चना को लगता है कि प्रियंका कम काम कर रही हैं. इसी वजह से दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है. अर्चना प्रियंका से कहती हैं कि तू सिर्फ गोभी और आलू काट रही है. लेकिन प्रियंका खुद को डिफेंड करते हुए कहती हैं- रोटी बनाने में आटा लगाने में भी टाइम लगता है.
इसके बाद अर्चना प्रियंका से कहती हैं कि आज मैं रोटी बनाने में तेरी मदद करूंगी, लेकिन बाकी किचन का काम तू करेगी. अर्चना की इस बात पर प्रियंका को गुस्सा आ जाता है और वो उनसे कहती हैं- तेरे कहने से नहीं करूंगी, जो करना होगा वो खुद करूंगी.
अर्चना ने प्रियंका को सुनाई खरी-खोटी

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










