
मां बनीं Priyanka Chopra, गुडन्यूज सुन एक्साइटेड बॉलीवुड-हॉलीवुड सेलेब्स, दी बधाई
AajTak
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स priyanka chopra और निक जोनस को बधाईयां दे रहे हैं. सभी इस बात से खुश हैं कि प्रियंका और निक का सपना पूरा हो गया है. दोनों आखिरकार मां-बाप बन ही गए. प्रियंका ने बच्चे के आगमन की खबर देते हुए एक बयान जारी किया है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दुनियाभर के फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. निक और प्रियंका न्यू पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं. उनके घर सरोगेसी की मदद से बेबी का जन्म हुआ है. दोनों ने सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान कर सभी को सरप्राइज कर दिया है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार संग फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशियों की लहर दौड़ गई है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












