मां बनना चाहती हैं राखी, एग्स कराए फ्रीज, बोलीं- पति नहीं आए तो फैसला लूंगी
AajTak
राखी कहती हैं कि वे अब मां बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा- मैं अब मां बनना चाहती हूं. अब समय आ गया है. मैंने अपने एग्स फ्रीज करा रखे हैं, इसलिए मैं काम कर सकती हूं. अगर मेरे पति आते हैं तो अच्छा है वरना भविष्य में कोई तो फैसला लेना ही पड़ेगा मुझे.
राखी सावंत अपने बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. राखी की पर्सनल लाइफ हमेशा से ही विवादों में रही है. राखी ने शादी तो की लेकिन पति पर आज भी मिस्ट्री कायम है. अब राखी का कहना है कि वे मां बनना चाहती हैं. वे कहती हैं कि अब बहुत टाइम हो गया है. बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में राखी ने अपनी इस इच्छा के बारे में बताया.राखी ने कहा- महिलाएं अपने पीरियड्स और फाइब्रॉयड्स को लेकर काफी समस्याएं झेलती हैं. फिर उन्हें कंसीव करने में बड़ी तकलीफ होती है. एक निश्चित उम्र के बाद आपके लिए मां बनना मुश्किल हो जाता है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












