
मां का अफेयर-2 बेटों ने की खुदकुशी, फिर ग्रामीणों ने महिला के साथ की मारपीट
AajTak
पश्चिम बंगाल के हुगली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महिला के प्रेम संबंधों का पता चलने पर उसके दोनों जवान बेटों ने फांसी लगा ली.
पश्चिम बंगाल के हुगली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महिला के प्रेम संबंधों का पता चलने पर उसके दोनों जवान बेटों ने फांसी लगा ली. घटना के बाद आक्रोशित गांव की महिलाओं ने मां के बाल पकड़कर रास्ते पर खींचा और फिर पिटाई की. इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है. (हुगली से भोला नाथ साहा की रिपोर्ट) हुगली के गौघाट के सामान्तखंड ग्राम में एक महिला के 22 साल के बेटे कृष्ण दास और 20 साल के बेटे कौशिक दास की लाश फांसी के फंदे पर झूलते हुई मिली. दोनों की मौत से गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया. बताया गया है कि महिला के प्रेम संबंधों के बारे में बेटों को पता चल गया था, जिसकी वजह से दोनों ने आत्महत्या कर ली. हालांकि, गांव वालों ने प्रेमी संग मिलकर मां पर दोनों बेटों की हत्या का आरोप लगाया है. बताया गया है कि कई वर्ष पहले महिला के पति रुईदास की भी इसी तरह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद दोनों बेटों की उसी तरह मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












