
महुआ मोइत्रा पर कल्याण बनर्जी का आक्षेप 'रेप' के अपमान से कम नहीं
AajTak
कल्याण बनर्जी ने महुआ मोइत्रा को लेकर बेहद आपत्तिजनक बातें कही हैं. शायद ही कोई सभ्य समाज बनर्जी की बातों को माफी लायक मानेगा. बनर्जी का मोइत्रा के निजी जीवन, विशेष रूप से उनकी शादी और उम्र के अंतर को निशाना बनाना, अनुचित और व्यक्तिगत है. इसे रेप केस से ध्यान भटकाने की कोशिश के रूप में लिया जाना चाहिए.
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षीय छात्रा के साथ हुए गैंगरेप मामले ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेताओं की महिलाओं के बारे में सोच को भी उजागर कर दिया है. इसके साथ ही टीएमसी के अंदर अंतर्कलह को भी सामने लाया है. गैंगरेप के इस मामले में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के बीच जो तीखी नोकझोंक हुई है वह किसी भी पार्टी के लिए खतरे की घंटी तो है पार्टी और सरकार का महिलाओं के प्रति रवैया क्या है इसे भी उजागर करती है.
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने रेप आरोपियों के बचाव में जिस तरह की बयानबाजी की है वह उनका महिलाओं के प्रति उनकी सोच कितनी गिरी हुई है यह तो दिखाता ही दूसरे यह भी बताता है कि अपनी बात को सही साबित करने के लिए वो किस स्तर तक जा सकते हैं. जो शख्स अपनी ही पार्टी की एक महिला सांसद के बारे कुछ भी कह सकता है उस सांसद से महिला संबंधी अपराधों के बारे में क्या ही उम्मीद की जा सकती है?
जो खरी खोटी उन्होंने अपनी पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा के बारे कही है वह तो उन्हें चारित्रिक रूप से बिल्कुल नीचे गिरा देती है. महुआ के बारे में उन्होंने जैसी बातें की हैं कोई भी महिला उससे उतना ही अपमानित महसूस करेगी जितना कि कोई रेप पीड़िता महसूस करती है. पर दुर्भाग्य है कि इस तरह के आक्षेप के लिए हमारे यहां महिलाएं कोर्ट जाने से डरती हैं, क्योंकि हमारा समाज उन्हें इस बात की इजाजत नहीं देता है. उन्हें डर होता है कि जितनी ही चर्चा होगी उतना ही उनकी इज्जत सार्वजनिक रूप से उछाली जाएगी.
25 जून 2025 को साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक 24 वर्षीय प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई. पीड़िता के अनुसार, तीन लोगों—मनोजीत मिश्रा ( पूर्व छात्र और टीएमसी छात्र परिषद का पूर्व पदाधिकारी), प्रमीत मुखर्जी और जैब अहमद ने उसके साथ जबरदस्ती की. कॉलेज परिसर में एक गार्ड के कमरे में ले जाकर तीनों ने बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया. उसे लीक करने की धमकी दी. पीड़िता ने बताया कि उसे तीन घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया और विरोध करने पर उसे हॉकी स्टिक से पीटा गया. इस मामले में बंगाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक सुरक्षा गार्ड, पिनाकी बनर्जी, भी शामिल है.
टीएमसी नेताओं कल्याण बनर्जी और मदन मित्रा के बयानों पर गौर करिए
घटना के सामने आने के बाद, टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी और विधायक मदन मित्रा के बयानों ने विवाद को जन्म दिया. दोनों नेताओं के बयानों को पीड़िता को दोषी ठहराने वाला (victim-blaming) माना गया, जिसके लिए उनकी व्यापक आलोचना हुई. बनर्जी ने कहा, कि अगर एक दोस्त अपने दोस्त के साथ बलात्कार करता है, तो सरकार ऐसी स्थिति में सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती है? क्या स्कूलों में पुलिस तैनात की जाएगी? उन्होंने यह भी कहा कि पुरुषों की मानसिकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, लेकिन उनके बयान को पीड़िता को दोषी ठहराने वाला माना गया.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







