
महिला विरोधी बॉलीवुड के डायलॉग्स, मुंबई पुलिस ने दबंग स्टाइल में लगाई क्लास
AajTak
मुंबई पुलिस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म कबीर सिंह से लेकर हम तुम्हारे हैं सनम और मालामाल तक के कई डायलॉग शेयर किए हैं. इन सभी फिल्मों के शेयर किए हुए सीन और डायलॉग महिला विरोधी हैं. इसके साथ मुंबई पुलिस ने मैसेज दिया है कि महिला विरोधी Misogyny या महिला विरोधी बातों को नॉर्मल तरह से देखना बंद करें वरना आपको कानून का सामना भी करना पड़ सकता है.
मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज और जबरदस्त क्रिएटिविटी के लिए जानी जाती है. मुंबई पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बॉलीवुड फिल्मों और एक्टर के मीम शेयर करने से लेकर बड़े मैसेज देने तक में माहिर है. ऐसे में अब मुंबई पुलिस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से बॉलीवुड की कई फिल्मों के सीन शेयर किए गए हैं. इस सीन्स के साथ मुंबई पुलिस ने एक जरूरी और बढ़िया मैसेज दिया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












