
महिला बिजनेस पार्टनर को पांच सेकेंड में मारे 8 घूंसे... दुकान में हिसाब को लेकर हुआ था विवाद
AajTak
राजकोट (Rajkot) में एक कपड़ों की दुकान में हिसाब-किताब को लेकर एक व्यक्ति का बिजनेस पार्टनर से विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी ने महिला को जमकर पीटा. यह घटना 19 अगस्त की है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
गुजरात के राजकोट (Rajkot) में हिसाब-किताब को लेकर एक व्यक्ति का महिला बिजनेस पार्टनर के साथ विवाद हो गया. इसके बाद युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी. पुलिस का कहना है कि यह मामला 19 अगस्त का है. चिराग चंदाराणा नाम के युवक ने अपनी बिजनेस पार्टनर को दुकान में घूंसे और थप्पड़ मारे. यह घटना दुकान में लगे CCTV में कैद हो गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, राजकोट के अमीन मार्ग पर स्थित 'वैल्यू फेस स्टूडियो' नाम से कपड़ों की दुकान है. यह दुकान चिराग चंदाराणा और एक महिला पिछले तीन साल से साझेदारी में चला रहे थे.
यहां देखें Video
रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को चिराग ने अपनी मुंह बोली बहन और बिजनेस पार्टनर से दुकान का हिसाब किया, इसी के साथ 2 लाख रुपये की मांग की. जब महिला ने चिराग को चेक से भुगतान करने की बात कही तो उसने चेक लेने से इनकार कर दिया और कैश रुपयों की मांग की. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी होने लगी.
यह भी पढ़ें: हरियाणा: डेंटल कॉलेज की छात्रा से मारपीट करता था डॉक्टर, अगवा कर एग्जाम को लेकर किया ब्लैकमेल
दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर चिराग ने महिला को 5 सेकंड के अंदर 8 घूंसे और थप्पड़ मार दिए. इस दौरान दुकान में लगे CCTV कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई. इसके बाद पीड़िता कुछ समय तक शांत रही, लेकिन 7 सितंबर को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












