
महिला ने हटवाए दोनों ब्रेस्ट, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
AajTak
भारत समेत पूरी दुनिया में ब्रेस्ट कैंसर के मामले पिछले कुछ समय से तेजी से बढ़ रहे हैं. ये बाकी कैंसर की बीमारियों की तरह ही बहुत ज्यादा भयानक है. ज्यादातर मामलों में महिलाओं को अपने ब्रेस्ट कटवाने पड़ते हैं जो उनके लिए काफी दुखदायी होता है. हालांकि स्टैफनी ऐसा नहीं सोचतीं. वो अपने दोनों ब्रेस्ट कटवाकर दुखी नहीं है बल्कि वो अपनी इस नई जिंदगी से बहुत खुशी हैं और वो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं.
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक महिला ने 28 साल की उम्र में कैंसर ना होने के बावजूद अपने दोनों ब्रेस्ट कटवा दिए. स्टेफनी जर्मिनो नाम की ये महिला 15 वर्ष की उम्र से जानती थी कि उसे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है. जब वो 27 साल की थीं तो उसमें BRCA1 जीन म्यूटेशन की पुष्टि हुई थी. उनकी 77 साल की नानी टेरेसा और 53 साल की मां गैब्रिएला भी BRCA1 पॉजिटिव थीं.
BRCA1 जीन में म्यूटेशन (एक तरह का परिवर्तन) ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पैदा करता है. सभी महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 जीन होते हैं लेकिन जिन महिलाओं के जीन्स में म्यूटेशन होता है, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है. जीन में म्यूटेशन कई बार उसे अपना काम ठीक से करने से रोकते हैं.
BRCA1 जीन पॉजिटिव के बाद लिया ये फैसला
BRCA1 जीन म्यूटेशन की पुष्टि होने के बाद स्टेफनी ने 27 साल की उम्र में कैंसर को बढ़ने से रोकने के लिए डबल मास्टेक्टॉमी (दोनों ब्रेस्ट कटवाने की प्रक्रिया) कराने का फैसला किया.
ब्रेस्ट कटवाना आसान नहीं था लेकिन ये जिंदगी से बढ़कर नहीं था
स्टैफनी का एक बेटा है. वो कहती हैं, ''मैं बहुत भावुक थी लेकिन मैंने इसे मौत की सजा के तौर पर नहीं लिया.''

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












