
महिला थाने में पुलिस के सामने एक-दूसरे पर टूट पड़े पति-पत्नी... जैसे-तैसे दोनों को किया गया अलग
AajTak
गुरुग्राम के महिला पुलिस थाने में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया. यहां एक महिला और उसके पति ने थाना परिसर में ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया. झगड़ा इतना हिंसक था कि पुलिस को अतिरिक्त कर्मियों की मदद लेनी पड़ी. इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी.
गुरुग्राम के सेक्टर 51 में स्थित महिला पुलिस स्टेशन में पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान मामला इतना बिगड़ा कि पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे दोनों को अलग किया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है. दोनों दहेज उत्पीड़न के मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे.
एजेंसी के अनुसार, कन्हाई गांव की महिला पूजा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू की और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. महिला अपने परिवार के साथ आई, जबकि उसका पति मनीष अपने पिता और अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचा था.
यह भी पढ़ें: 3 पत्नियों ने मिलकर पति को पीटा, चौथी बीवी के साथ रहने से थीं खफा, VIDEO वायरल
थाने में पूछताछ के दौरान पति-पत्नी के बीच आपसी कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद Verbally शुरू हुआ और जल्द ही यह हिंसक हो गया.
इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर महिला, उसके पति, ससुराल और अन्य परिजनों को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया. पुलिस ने कहा कि दहेज मामले की जांच जारी है.
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट होने लगी तो तुरंत पुलिस कर्मियों ने दोनों को अलग किया. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और सभी पक्षों से विस्तार से पूछताछ की जा रही है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








