
महिला चोर ने प्रदर्शनी में नकदी पर किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल
AajTak
गुजरात के जामनगर में चोरी की वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां एक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया है, जिसमें एक अज्ञात महिला ने बड़ी सफाई से कैश पार कर दिया. महिला ने पहले प्रदर्शनी स्थल का मुआयना किया, फिर चुपचाप मैनेजर के ऑफिस के पिछले हिस्से में पहुंची. वहां पर्दे को फाड़कर अंदर घुसी और कैश चुरा लिया. यह घटनाक्रम CCTV में कैद हो गया.
गुजरात के जामनगर में चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रदर्शन मैदान में चल रही प्रदर्शनी सह बिक्री में अज्ञात महिला ने कैश पार कर दिया. यह घटना CCTV में कैद हो गई है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है.
जानकारी के अनुसार, जामनगर के प्रदर्शन मैदान में इन दिनों एक वाणिज्यिक प्रदर्शनी सह बिक्री का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठान और विक्रेता हिस्सा ले रहे हैं. इसी दौरान एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जब एक अज्ञात महिला ने प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचकर बड़ी ही चालाकी से चोरी को अंजाम दिया.
यहां देखें Video
महिला ने पहले पूरी जगह का मुआयना किया और उसके बाद सीधे मैनेजर के कार्यालय की तरफ बढ़ी. कार्यालय के पिछले हिस्से में एक पर्दा लगा हुआ था, जिसे फाड़कर भीतर प्रवेश कर गई. इसके बाद ऑफिस में रखे कैश को पार कर दिया और वहां से फरार हो गई.
यह भी पढ़ें: कचरा बीनने वाली फैशनेबल महिला चोर... लाखों का कैश और 400 ग्राम सोना मिला, मॉल में करती थी शॉपिंग, Video
यह पूरी घटना वहीं लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि महिला कितनी चालाकी से चोरी कर फरार हो जाती है. जब इस वारदात की जानकारी आयोजकों को हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. वीडियो की मदद से महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला कहां से आई थी और किस दिशा में फरार हुई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







