
महिला का दावा, कोरोना काल में 2 हजार सेक्स स्लेव के साथ थे किम जोंग उन
AajTak
उत्तर कोरिया की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट येनोमी पार्क को डर है कि उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन उन्हें मरवा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद वे लगातार उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रही हैं और उत्तर कोरिया के प्रोपेगैंडा पर अपनी राय रखती आई हैं.
उत्तर कोरिया की ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट येनोमी पार्क को डर है कि उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन उन्हें मरवा सकते हैं लेकिन इसके बावजूद वे लगातार उनके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रही हैं और उत्तर कोरिया के प्रोपेगैंडा पर अपनी राय रखती आई हैं. पार्क ने साल 2007 में मानव तस्करी करने वाले लोगों को रिश्वत दी थी और इन लोगों ने एक्टिविस्ट को अमेरिका पहुंचा दिया था. पार्क ने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि किम जोंग उन ने उनके कैंसर से जूझ रहे पिता को भयानक कंस्ट्रेशन कैंप में बंद करा दिया था. पार्क अब शिकागो में रह रही हैं और वे लगाातर किम जोंग उन का सच लोगों के सामने ला रही हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उत्तर कोरिया का सुप्रीमो अपने साथ दो हजार सेक्स स्लेव रखता है. पार्क को हालांकि लगातार डर बना रहता है कि अमेरिका में होने के बावजूद किम उन्हें खत्म कर सकता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












