
महिलाओं को 50 हजार के कैश वाउचर, जगन्नाथ मंदिर के लिए 500 करोड़..., ओडिशा की माझी सरकार की पहली कैबिनेट के फैसले
AajTak
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार शाम राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. उसके बाद कैबिनेट से जुड़े फैसलों के बारे में जानकारी दी. माझी सरकार ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर से लेकर किसानों और महिलाओं से जुड़े बड़े फैसले लिए हैं.
ओडिशा की बीजेपी सरकार शपथ ग्रहण के बाद एक्शन मोड में देखी जा रही है. बुधवार को मुख्यमंत्री समेत 15 मंत्रियों ने शपथ ली और कुछ ही घंटे में पहली कैबिनेट बैठक में फैसला लिया कि गुरुवार सुबह पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार फिर से खोले जाएंगे और 12वीं सदी के इस मंदिर के रखरखाव के लिए 500 करोड़ का कोष स्थापित किया जाएगा. मंदिर से जुड़े इन दोनों ही प्रस्तावों को ना सिर्फ मंजूरी दी गई, बल्कि बुधवार रात में ही सीएम अपने मंत्रिमंडल समेत पुरी भी पहुंच गए. गुरुवार सुबह उनकी उपस्थिति में मंदिर के चारों द्वार खोले जा रहे हैं.
बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने का वादा किया था. ये द्वार कोरोनाकाल से बंद चल रहे थे, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब श्रद्धालुओं को चारों द्वार से एंट्री मिल सकेगी और भीड़भाड़ नियंत्रित करने में मुश्किलें भी नहीं आएंगी.
सीएम माझी की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार शाम राज्य सचिवालय लोक सेवा भवन में अपने मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. उसके बाद कैबिनेट से जुड़े फैसलों के बारे में जानकारी दी. माझी सरकार ने किसानों और महिलाओं से जुड़े फैसले भी लिए.
यह भी पढ़ें: ओडिशा की नई बीजेपी सरकार का बड़ा फैसला, आज खोले जाएंगे 5 साल से बंद जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार
बीजेपी के घोषणा पत्र में मंदिर के द्वार खोलने का वादा

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












