
महिलाओं को देख करता है इशारे, शराब और नॉनवेज का शौकीन बंदर काट रहा 'उम्रकैद'
AajTak
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कालिया नाम का बंदर 250 लोगों को घायल कर चुका है. कालिया शराब और नॉनवेज का शौकीन है और महिलाओं को देख अभद्र इशारे करता है. इन्हीं कारणों से कालिया कानपुर के चिड़ियाघर में 'उम्रकैद' की सजा काट रहा है. इस बंदर को मिर्जापुर से पकड़कर कानपुर लाया गया था.
आपने मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू भैया की कहानी तो खूब ही सुनी और देखी होगी, लेकिन क्या आप मिर्जापुर के 'कालिया' की कहानी जानते हैं. ये कालिया कोई इंसान नहीं, बल्कि एक बंदर है, जिसने मिर्जापुर में आतंक मचा रखा था. महिलाएं और बच्चे उसके नाम से दहशत खाते थे.
कालिया ने लगभग 250 महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बनाया था. उन्हें गंभीर रूप से घायल किया था. इसके बाद वन विभाग ने उसे 'आजीवन कारावास' की सजा सुनाई. इसके बाद कालिया को सजा के तौर पर कानपुर के प्राणी उद्यान में पिंजरे में बंद कर दिया गया.
यह था मामला
मिर्जापुर में 5 साल पहले कालिया नाम के बंदर ने जमकर आतंक मचा रखा था. वह महिलाओं और बच्चों को देखते ही उन्हें काटने को दौड़ पड़ता था. वह सिर्फ महिला और बच्चों को ही अपना शिकार बनाता था. उसने लगभग 250 लोगों को अपना निशाना बनाया था.
इसके बाद कालिया को कानपुर प्राणि उद्यान के पशु चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद नासिर ने मिर्जापुर से पकड़ा था, तभी से कालिया कानपुर चिड़ियाघर में एक पिंजरे में बंद है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












