
महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं पिंकी, कहानी लेडी ई-रिक्शा ड्राइवर की
AajTak
महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकीं पिंकी रोजाना सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर निकलती हैं. इस दौरान हर नजर थम जाती है. उन्होंने सब्जी बेचकर ई-रिक्शा खरीदा था. अब इससे रोजाना 500 से 800 रुपये कमा लेती हैं. पिंकी का कहना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर काबिल बनाऊंगी और उनको डॉक्टर-इंजीनियर व अफसर बनाऊंगी.
बिहार में इन दिनों एक लेडी ई-रिक्शा चालक (30 साल) सुर्खियों में है. इनका नाम पिंकी देवी है. जो कि भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव पंचायत स्थित उत्तर टोला ऊंचागांव निवासी अमरजीत शर्मा की पत्नी हैं.
महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकीं पिंकी रोजाना सुबह घर से ई-रिक्शा लेकर निकलती हैं. इस दौरान हर नजर थम जाती है. उनकी आत्मनिर्भरता, मेहनत और इमानदारी की लोग सराहना करते हैं.
पिंकी ने आठवीं तक की है पढ़ाई
पिंकी ने बताती हैं, "वो मुंगेर जिला के असरगंज थाना अंतर्गत ममई गांव की रहने वाली हैं. चार भाई-बहन में सबसे बड़ी है. वो पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती थी, लेकिन उनके पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस वजह से आठवीं तक ही पढ़ाई कर सकीं".
सब्जी बेचकर खरीदा था ई-रिक्शा
"इसके बाद साल 2010 में उनकी शादी ऊंचागांव में सुबोध शर्मा के पुत्र अमरजीत से हो गई. पति के पास अपनी जमीन भी नहीं है. पिंकी के चार बच्चे हैं. इनमें वर्षा (10 साल) रिया (7 साल) शिवम (5 साल) और 3 साल का सत्यम है. इनको पढ़ाना और घर की आर्थिक स्थिति मजबूर करने का संकल्प लिया है". पिंकी बताती हैं कि उन्होंने सब्जी बेचकर ई-रिक्शा खरीदा था. अब इससे रोजाना 500 से 800 रुपये कमा लेती हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










