
'महिलाओं के प्रति हिंसक होने का आइडिया दे रहे हो', जब बैन हो सकती थी अनुष्का की NH10
AajTak
डायरेक्टर की माने तो NH10 को लेकर गुस्सा इसलिए था क्योंकि दावे किए जा रहे थे कि इस फिल्म को देख लड़कों को महिलाओं के प्रति हिंसक होने के आइडिया मिलेंगे. नवदीप बताते हैं कि सेंसर बोर्ड में मौजूद एक लेडी ने भी इसी बारे में कहा था
फिल्म के डायरेक्टर नवदीप सिंह ने बताया था कि इस फिल्म को बैन करने की मांग उठी थी. फिल्म को लेकर इतना गुस्सा था कि सेंसर बोर्ड इसे पास करने को ही तैयार नहीं दिख रहा था. अपने उस एक्सपीरियंस के बारे में नवदीप ने कहा था- जब पहली बार सेंसर बोर्ड को ये फिल्म दिखाई थी, तब ज्यादातर लोग इसे बैन करना चाह रहे थे. फिर हम फिल्म को लेकर revising committee के पास गए थे. वहां पर भी एक लेडी थी जो मुझे थोड़ी लिबरल लगीं ( कपड़ों की वजह से). मुझे लग रहा था कि वो मेरा सपोर्ट करेंगी. लेकिन उन्होंने ही मेरा सबसे ज्यादा विरोध किया.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












